रोहित सैनी हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

हरिद्वार

बहादराबाद पुलिस रोहित सैनी हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। मोबाइल फोन की किस्त नहीं देने को लेकर रोहित सैनी और उसके ही गांव के युवक में कहासुनी हुई थी। युवक के द्वार ही चार-पांच साथियों के साथ मिलकर रोहित सैनी की चाकू से गोदकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर युवकों तक पहुंची है। लूटी गई बाइक और चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले का खुलासा शुक्रवार को कर सकती है। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही एक युवक को रोहित सैनी ने अपने बैंक खाते से ईएमआई से महंगा फोन लेकर दिया था। रोहित के बैंक खाते से लगातार कि़स्त कटती रही, लेकिन युवक ने रोहित को बार-बार मांगने पर भी पैसा नहीं दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक ने देहरादून से आते समय फोन कर बुला लिया। इसके बाद 14 जून की सुबह रोहित सैनी का शव रोहालकी-बोंगला रोड पर मक्की के खेत में पड़ा मिला था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि चार संदिग्ध युवकों को हत्या मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *