संविधान दिवस पर किया गोष्ठी का आयोजन
कोटद्वार
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। कहा कि भारत का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश और कानून आदि तय किए गए हैं। इस दिन का प्रमुख उद्देश्य संविधान की विशेषता के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना है। मौके पर अमतिराज सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लैंसडौन विधान सभा प्रभारी नियुक्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, मनवर सिंह आर्य, रंजना रावत, सुधा असवाल, नीलम रावत, दिलबर प्रताप सिंह, गुड्डू चौहान, विजय नेगी, संजय डबराल और राजीव जखमोला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
