21 जून से पटरी पर दौड़ेंगी कई ट्रेनें

हरिद्वार

कोरोना संकट के चलते रद्द की गई ट्रेनें अब फिर से पटरी पर दौडऩी शुरू हो जाएंगी। नई दिल्ली देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल के साथ कई ट्रेनें 21 जून से चलने लगेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 02017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल और 02018 देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 21 जून से शुरू हो जाएगी। 04041 दिल्ली जं.-देहरादून एक्सप्रेस 21 और 04042 देहरादून-दिल्ली जं. एक्सप्रेस 22 जून से चलेगी। जबकि 04606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस चार जुलाई, 04605 योगनगरी ऋषिकेश जम्मूतवी एक्सप्रेस पांच जुलाई से चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *