9 दिसंबर से नैनबाग में क्रीड़ा और सांस्कृतिक विकास समारोह

नई टिहरी

पिछड़ी अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति नैनबाग की ओर से आगामी 9 दिसंबर से तीन दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह आयोजित किया जाऐगा। बैठक में विकास समारोह की तैयारियों पर समिति पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की। सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में नैनबाग पिछड़ी अनुसूचित जाति जनजाति विकास समिति की ओर से 9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय क्रीड़ा एंव सांस्कृतिक विकास समारोह करवाया जाऐगा। शुक्रवार को समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में समिति पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ लोगों ने बैठक कर विकास समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। समिति अध्यक्ष ने कहा कि विकास समारोह की तैयारियां की जा रही है,समारोह में स्थानीय सांस्कृतिक के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताऐं होगी, साथ ही क्षेत्र के विकास पर बढ़ावा दिया जाऐगा। बताया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सीएम और प्रदेश के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। मौके पर नैनबाग ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी, व्यापार मंडलध्यक्ष दिनेश तोमर, गंभीर रावत, प्रदीप कवि, दिनेश कैंतरा,अनूप पंवार,अनिल कैंतुरा,वीरेंद्र तोमर, नरेंद्र तोमर, मोहनलाल निराला, अर्जुन रावत, बचन सिंह, मगन दास, सुनील वर्मा,शांति रमोला, राहुल पंवार, श्याम सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *