भारत संकल्प यात्रा से योजनाओं की दी जानकारी
पिथौरागढ़
सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत लोगों, कर्मियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई। शनिवार को गंगोलीहाट की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला ने पोखरी के रामलीला मैदान में यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने यात्रा के माध्यम से आमजन को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी व सीएम धामी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बोरा,जिला मंत्री दिनेश धानिक,विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा,भूपाल आर्या व भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व कई लोग मौजूद रहे।
