सड़क के ऊपर झूलते बिजली के तारों से खतरा

पिथौरागढ़। चंडाक मार्ग में सड़क के ऊपर झूलते बिजली के तार लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। इससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग में सड़क किनारे बने सामुदायिक शौचालय के समीप बिजली के तार लटक रहे हैं। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अगर इस मार्ग में कोई भारी वाहन गुजरे तो वह बिजली के तारों की चपेट में आ सकता है। स्थानीय लोगों ने खतरे को देखते हुए प्रशासन से मामले की संज्ञान लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *