चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
श्रीनगर गढ़वाल
कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी श्रीनगर विनोद सिंह गुसांई ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान चौकी कलियासौड़ के पास सूरज कुमार (22) निवासी ग्राम पनाई कर्णप्रयाग जिला चमोली से 180 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसकी लागत करीब 20 हजार रुपये है। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चरस को ऊंचे दाम पर बेचने ले जा रहा था। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही युवक की आपराधिक गतिविधियां खंगाली जा रही है। पुलिस टीम में एसआई अजय प्रकाश भट्ट,आनन्द प्रकाश, महेंद्र सिंह शामिल थे।
