नरेंद्रनगर ब्लाक का खेल महाकुंभ 5 दिसंबर से

नई टिहरी

ब्लाक नरेंद्रनगर की खेल महाकुंभ प्रतियोगितायें आगामी 5 से 7 दिसंबर तक जीआईसी नरेंद्रनगर के खेल मैदान में आयोजित होंगी। यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि नरेंद्रनगर में आगामी 5 दिसंबर को अंडर 14 आयुवर्ग के लिए बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगितायें, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। जबकि 6 दिसंबर को अंडर 17 आयु वर्ग के लिए बालक-बालिका एथलेटिक्स,कबड्डी, खो-खो, बालीबाल की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। आगामी 7 दिसंबर को आयुवर्ग 19 के लिए बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगितायें, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले को 500, उप विजेता को 400 और तीसरा स्थाप पाने वाले को 300 रूपये की नकद राशि पुरूस्कार में दी जायेगी। पूर्व में सभी न्याय पंचायतों में आयोजित अंडर 14 व अंडर 17 आयुवर्ग के प्रतिभागियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित अभ्यर्थी जन्म व अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *