चिकित्सा शिविर में मरीजों की हुई जांच
काशीपुर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई बस्ती के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर लगाकर रोगियों जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। मंगलवार को केवीएम इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ डॉ. कुशाग्र कौशिक, विद्यालय के प्रबंधक इफ्तियार बबलू, एवं नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रबल बाजपेई ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर में मलेरिया, डेंगू, शुगर, थायराइड, ब्लड प्रेशर, आदि रोगों की जांच की गई। डॉ. कुशाग्र ने शीत ऋतु में होने वाली बीमारियों के लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी। यहां डॉ. वर्तिका, राहुल कुमार, शिखा शर्मा, गिरजा शंकर, भारत सिंह, पुष्पा देवी, संतोष देवी, संतोष रानी, गीता बत्रा, शिवम कुमार, नीता रानी, हेमलता, स्नेह लता आदि मौजूद रहे।
