113वें दिन भी आंदोलन में डटे रहे लोग

पिथौरागढ़

डीडीहाट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 113वें दिन भी धरना जारी है। बुधवार को आंदोलनकारी चिल्ड्रन पार्क पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठा लेता वह आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। यहां भगवान टम्टा, राजू पानू, पंकज सिंह बोर, राजू बोरा, रवींद्र जोध सिंह बोरा, शेखर सिंह, राजेंद्र सिंह बोरा, गिरधर सिंह बोरा, रवींद्र सिंह बोरा, रवि बोरा, पूरन बोरा, शेर सिंह चुफाल, लक्ष्मण चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *