स्कूली बच्चों को साइबर अपराध की जानकारी दी

पिथौरागढ़

भड़कटिया स्थित केंद्रीय विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविर लगाया। सीनियर सिविल जज व सचिव विभा यादव के नेतृत्व में विद्यालय पहुंची टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बढ़ते साइबर अपराध से भी बच्चों को अवगत कराते हुए उससे बचाव के उपाए बताए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल साइट्स के जरिए किसी से भी अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करने, लिंक पर क्लीक न करने, माता-पिता के बैंक खाता संबंधी जानकारी व ओटीपी, पिन शेयर न करने की नसीहत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *