बाइक चोर गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि सूरज निवासी सालियर की कुछ समय पूर्व बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी। विकास निवासी सालियर को पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक कांता प्रसाद और हेड कांस्टेबल लखपत शामिल रहे।
