अवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में पिता-पुत्र घायल

काशीपुर

सड़क पर आवारा घूम रहे कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अमियावाला गांव निवासी नौशाद 37 वर्ष गांव में ही सीमेंट का व्यवसाय करते हैं। शनिवार की शाम वह अपने 15 वर्षीय पुत्र को दवा दिलाने के लिए बाइक से डॉक्टर के पास जसपुर जा रहे थे। लक्ष्मीपुरा खेड़ा गांव के पास सड़क पर आवारा घूम रहे कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां व्यवसाई के पुत्र का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया। नौशाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान शाहनवाज हुसैन ने बताया कि सीमेंट व्यवसायी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके सिर में चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *