एनएसएस स्वयंसेवकों ने जनजागरूकता रैली निकाली
पिथौरागढ़
नगर के जीजीआईसी स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्पर्श गंगा दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली। जिसमें गंगा में ठोस अपशिष्ट पदार्थों को सीधे प्रवाहित नहीं करने का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ एनएसएस समन्वयक प्रो.सरोज वर्मा ने किया। इस मौके पर छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने स्लोगन से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही खड़कोट वार्ड में स्थित नौले की सफाई की। वहीं स्वयंसेवकों ने सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय में संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा गुप्ता ने छात्राओं को गंगा के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला आर्या, छात्रसंघ अध्यक्ष कवींद्र चंद, संयुक्त सचिव नितेश उपरारी, बीएड विभाग के महासचिव जीवन परिहार मौजूद रहे।
