शिवा ग्रुप ने असहाय महिला की मदद की

चम्पावत

शिवा ग्रुप के युवाओं ने चौमेल छतोली में एक असहाय महिला की मदद की। इस दौरान युवाओं क्षेत्र के लोगों से सहयोग करने के लिए कहा। शिवा ग्रुप के अध्यक्ष शुभम ढेक ने बताया कि चौमेल छतोली में सीता देवी की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। चौमेल के युवा अजय बिष्ट और मनोज बिष्ट ने उनको इस बात की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने आपस में मुहीम चलाकर महिला को कंबल, चादर, गद्दे, खोल आदि कपड़ों के साथ नकद आर्थिक सहायता की। शुभम ने बताया कि आगे भी महिला की सहयता की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष अजय ढेक के साथ राज महर, मनोज करायत, सैम बिष्ट, कुलदीप फत्र्याल, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *