दुष्कर्म पीड़िता ने  कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ गटका

रुड़की

दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती महिला ने नए कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ गटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रेम प्रसंग के चलते महिला चार माह पहले गर्भवती हो गई थी। वह गर्भपात की अनुमति के लिए रामनगर कोर्ट आ रही थी। पुलिस ने लोगों की मदद से दुष्कर्म पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवानपुर थाने में 21 सितंबर को महिला ने प्रेमी तैय्यब, तोहिद, फजलू रहमान और सलमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 11 नवंबर को पुलिस ने तैय्यब पुत्र फजलू रहमान निवासी रोलाहेड़ी नवादा थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *