बिजली के खंभे से नीचे गिरे किसान की मौत

रुड़की

मानकपुर आदमपुर गांव में बिजली के पोल तार जोड़ने के लिए चढ़े किसान की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मानकपुर आदमपुर में ऊर्जा निगम के लाइनमैन बिजली घर से शट डाउन लेकर खेतों में बिजली की लाइन पर काम कर रहे थे। उसी समय मानकपुर आदमपुर निवासी एक व्यक्ति भी दूसरी ओर अपने खेत पर खड़े बिजली के पोल पर तार जोड़ने चढ़ गया। पोल पर चढ़ते समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने जब उसे पोल के नीचे पड़ा देखा तो बिजलीघर सूचना दी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन उसे अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *