साफ-सफाई नहीं होने पर नवनियुक्त जेएम ने जताई नाराजगी

रुड़की

नवनियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने कलियर दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेशी कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को दरगाह परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम नवनियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी और एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला ने कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश किए। उन्होंने दरगाह क्षेत्र, लंगर खाना, साबरी गेस्ट हाउस और बाजारों का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ईओ और दरगाह प्रबंधक को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *