राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान
रुड़की
किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। बुधवार को ग्राम बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी किसान बृजमोहन त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीण और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एफसीआई गोदाम के समीप टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों में जाने के लिए रास्ते बंद हो गए हैं। इससे किसानों को अपने खेतों पर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मार्ग के दोनों ओर सर्विस लेन बनाने की मांग की है।
