रात भर चला अभियान, 7 वारंटी किए गिरफ्तार
रुड़की
कोतवाल राजीव रौथाण ने दरोगा लोकपाल परमार, अंशुल अग्रवाल, दीपक चौधरी और कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में चार टीमें बनाकर वारंट की तामील कराने के निर्देश दिए। इन टीमों ने छापेमारी कर मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी मिंटू, पीतपुर के लोकेश, सीमली से फूल सिंह, सेठपुर के संदीप, पथरी थाने के ऐथल से नसीर तथा मंगलौर के गांव गदरजुड्डा के नंदराम, उसके बेटे नीरज को गिरफ्तार कर लिया। टीम में अरविंद भाटी, शूरवीर सिंह, सतपाल राणा, रविंद्र चौहान भी शामिल थे।
