रुड़की. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। रुड़की शहर में रात को आठ डिग्री तक तापमान पहुंच जा रहा है। इधर, नगर निगम प्रशासन ने अभी तक शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि शीतलहर चलने पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।