ऐतिहासिक रहेगा रुद्रपुर का युवा सिख सम्मेलन : पांडे

रुद्रपुर

रुद्रपुर में होने वाले भाजपा युवा सिख सम्मेलन को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने सिख समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक पांडे ने कहा कि 18 दिसंबर को होने वाला युवा सिख सम्मेलन ऐतिहासिक रहेगा। शनिवार को गूलरभोज स्थित आवास पर आयोजित बैठक में सिख समाज को संबोधित करते हुए विधायक पांडे ने कहा कि तराई को बसाने से लेकर क्षेत्र में भाजपा को स्थापित करने में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जन समर्थन के बलबूते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश को विशेष पहचान दिलाई है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने सिख समाज से अधिक से अधिक संख्या में युवा सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। यहां सुरजीत सिंह ‘सोनू, गुरमेल सिंह, लक्खा सिंह, मंजीत सिंह ‘बिट्टा, हरजीत सिंह, प्रवीणपाल सिंह, गुरपेज सिंह, गुरजीत सिंह, दलबीर सिंह मिट्ठू, बंटी डंग, हरवंश सिंह पप्पू, राजू काम्बोज, गुरबाज सिंह, गुरनाम कालरा, निम्मा नामधारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *