मैक्सट्रन स्ट्रांग स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हुआ चयन
चम्पावत(
बनबसा- मैक्सट्रन स्ट्रांग स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय अंडर 14 कबड्डी खेल प्रतियोगिता में चयन हुआ है।विधालय के प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि चंपावत में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के चार छात्रों का राज्य स्तरीय अडंर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ हैं।इस मौके पर विधालय प्रबंधक पीटीआई अविनाश कुमार तथा अध्यापक अध्यापिका ने विद्यालय में छात्रों का उत्साह वर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
