शोध जीवन की हर समस्या का समाधान देती है:  डॉक्टर सिंघल

देहरादून

यूएसए की आंकलन यूनिवर्सिटी के डीन डॉक्टर राजीव सिंघल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी के लिए शोध एक बड़ी भूमिका निभाता है। शोध जीवन के हर पहलू में लागू होती है चाहे वो व्यक्तिगत जीवन हो या पेशेवर, शोध जीवन की हर समस्या का समाधान देती है। वे ग्राफिक ऐरा हिल विवि में आयेाजित रिसर्च वर्कशॉप में आनलाइन शामिल हुए थे। कार्यशाला के पहले दिन रीसर्च में उपयोग होने वाले सोफ्टवरेस जैसे एसएएस, एसपीएसएस, पायथन, मैटलैब से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। डॉक्टर सिंघल ने रीसर्च टूल्स, रीसर्च प्रपोजल राइटिंग जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यशाला के संयोजक डॉक्टर हिमांशु करगेति, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर रूप खन्ना, डॉक्टर अजय सेनी, श्वेता चौहान ,डॉक्टर अमृता प्रकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *