लोडर वाहन चोरी, केस दर्ज
हरिद्वार( ज्वालापुर में सड़क किनारे खड़ा लोडर वाहन चोरी कर लिया गया। वाहन मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तसलीम निवासी मोहल्ला कस्साबान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 15 दिसंबर की रात उसने अपना लोडर वाहन एक होटल के सामने खड़ा किया था। इसके बाद वह घर आ गया। जब शनिवार सुबह मौके पर पहुंचा तो वाहन वहां नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
