छात्राओं को साईबर क्राईम, सोशल मीडिया, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा महिला थाना पुलिस ने जिला विधिक टीम के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी में जागरुकता अभियान चलाया। शनिवार को थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या के निर्देशन में महिला हेड कांस्टेबल विद्या आर्या, महिला कांस्टेबल नीतू व महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा के सदस्य नीमा बिनवाल व गोविंदी बिष्ट के साथ समन्वय स्थापित कर विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप व फेसबुक पर अपनी निजी जानकारी किसी को नहीं बताने सहित सुरक्षा के अन्य तरीके समझाए गए। नाबालिग बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति सजग करते हुए यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच-बैड टच एवं कानूनी जानकारी व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने, निजी जानकारी किसी अनजान से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस एप की सुविधाओं, गौरा शक्ति फीचर की उपयोगिता, हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930, महिला हेल्पलाइन नंबर-1090 व महिला थाना के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *