भाजपाइयों की असलियत सामने आने लगी: कठायत

चम्पावत

काबिना मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को ठेके देने से संबंधित जारी किए गए बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। चम्पावत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने इस संबंध में रविवार को एक प्रेसनोट जारी कर भाजपा पर तीखा हमला किया है। कठायत ने कहा कि भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोटे-छोटे ठेके देने की बात कर रहे हैं, इससे साफ हो गया है कि ये सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। कठायत ने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते आते भाजपा नेता अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को खुद ही उगल रहे हैं। कहा कि भाजपा छोटे छोटे ठेकों से इकोनॉमी बढ़ाने के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को नियम विरूद्ध तरीके से ठेकेदार बनाने की तैयारी कर रही है। कहा कि भाजपाकाल में कुंभ घोटाला, दवाओं की कालाबाजारी जैसे कई भ्रष्टाचार उजागर हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *