नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा तहसील में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज लाटा में तहसील दिवस का आयोजन होगा। एसडीएम घनसाली शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित होगा, उन्होंने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने को कहा है।