विश्वरंग आयोजन से निश्चिततौर पर मिलेगा हिन्दी के संरक्षण को बढ़ावा :निशंक

 

देहरादून(

)। कवि, साहित्यकार व हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विश्वरंग आयोजन से हिन्दी के संरक्षण को निश्चिततौर पर बढ़ावा मिलेगा।

शुक्रवार को भोपाल में आयोजित भाषा,साहित्य और संस्कृति के इंद्रधनुष विश्वरंग महोत्सव के शुभारंभ पर निशंक ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हिंदी के विकास और संवर्धन के लिए 150 संस्थानों से 500 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहें हैं। इस आयोजन से न केवल हिंदी के सरंक्षण को बढ़ावा ही नहीं मिलेगा, बल्कि हिंदी के विद्वानों के बीच संवाद भी बढ़ेगा। कहा कि हिंदी का भविष्य बड़ा उज्जवल है।

रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के इस समारोह में भारत समेत अनेक देशों के प्रतिनिधित्व हिस्सा ले रहे हैं। विश्वरंग-2023 इस बार अंतरराष्ट्रीय हिंदी प्रभाव का अध्ययन करेगा और भारतीय भाषाओं के बीच एक विशाल सांस्कृतिक संवाद का समन्वय भीकरेगा। शिक्षा, संस्कृति, और भाषाओं के प्रति आस्था रखने वाले कई प्रमुख व्यक्तित्वों की इसमें भागीदारी होगी।

विदित है कि डा. निशंक ने 110 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और 18 से अधिक देशों में उन्हें सम्मानित किया गया है। 30 से अधिक लोग उनकी रचनाओं पर शोध कर चुके हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *