अल्मोड़ा
रानीखेत पुलिस ने शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को चेकिंग के दौरान नारायण सिंह रावत, निवासी राजपुरा को नशे में तेज गति से बाइक चलाते पकड़ा गया। बाइक संख्या यूके 01-9264 को सीज किया गया है।