संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने किया राजकीय पीजी कॉलेज सोमेश्वर का औचक निरीक्षण
अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. आनंद सिंह उनियाल ने औचक निरीक्षण किया। तथा महाविद्यालय के स्टाफ के साथ बैठक की गई। उन्होंने महाविद्यालय की व्यवस्था के प्रति संतोष जताया। और पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हेमा प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा प्रत्यायन कार्य होना है । महाविद्यालय को आवश्यक सुविधाओं हेतु ₹5,00,000 शासन से अवमुक्त कराने का आश्वासन संयुक्त निदेशक द्वारा दिया गया। महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैड़ा ने स्नातक स्तर पर राजनीति विज्ञान तथा कंप्यूटर साइंस विषय की संस्तुति हेतु ज्ञापन दिया। डॉ उनियाल ने प्राध्यापकों को छात्र/ छात्रों की महाविद्यालय में नियमित उपस्थिति देने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ सी पी वर्मा, डॉ संजू कुमार, डॉ राकेश पांडे, डॉ प्राची, डॉ आँचल, डॉ विवेक, डॉ शालिनी, डॉ पुष्पा, डॉ भावना, डॉ विपिन, डॉ अमिता, डॉ नीता, डॉ सुनीता, डॉ रजनीश कुमार, विनोद मेहरा, कुंदन सिंह बिष्ट, कविता पाटनी, पवन पांडे आदि मौजूद रहे।
