खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: बाली
हरिद्वार
सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बालिका वर्ग में जूनियर कबड्डी में पटेल ग्रुप ने बाजी मारी। ग्रुप से निहारिका, आरोही, काजल, साक्षी, दिव्यांशी, हिमानी, शगुन, नूतन, कीर्ति टीम में शामिल रहे। बालिका कबड्डी सीनियर वर्ग में जवाहर ग्रुप ने बाजी मारी। टीम में अदिति, निशि, दिशा, रिया, नीतिका, पूजा, खुशी, मोहिनी, माही, मुस्कान रहे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्यामलाल बाली ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
