महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण

अल्मोड़ा

कोरोना के दौर में स्वयंसेवी संस्थाएं समाज में लोगों के सहयोग देने के लिए कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में नगर की स्वयं सेवी संस्था उम्मीद फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को सिलाई व बुनाई आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था के संयोजक ललित मेहरा ने बताया इसके अलावा छात्र छात्राओं को कोरोना काल में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोडऩे की पहल भी जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक 500 से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा गया है। वहीं, जरूरतमंद लोगों को मास्क, सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री भी प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *