टनकपुर में साइबर कार्यालय खुलवाने की मांग

चम्पावत। साइबर कार्यालय खुलवाने को लेकर टनकपुर निवासी अमित आर्या ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से डीजीपी अशोक कुमार को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि जिले के टनकपुर-बनबसा शहर में सबसे अधिक साइबर अपराध सामने आ रहे हैं। कहा कि इनकी गतिविधियों पर नजर रखने को टनकपुर कोतवाली में साइबर सेल का कार्यालय खोला जाय, जिससे पीडि़तों को चम्पावत के चक्कर न लगाने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *