फुटपाथ पर लगी दर्जनों दुकानें जलकर राख
पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेटिया पुल के पास सड़क किनारे लगी दुकानों में अचानक आग लग गयी। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आग की चपेट में आकर पान, खिलौने, बुक स्टाल, बाटी चोखा समेत करीब एक दर्जन दुकानें में खाक हो गयी। दुकानदारों ने पानी फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से मो. जाबिर, लालू गुप्ता और मार्केंडेय प्रसाद की बाटी चोखा, लल्लन गुप्ता और विजय गुप्ता की फल की दुकान, लाला की पान की गुमटी, कुलदीप कुमार, सुनील चौरसिया की पान और स्टेशनरी की दुकान, राम सजीवन, राम विकास और मोहनलाल की(चाय की दुकान जल गयी है। इंस्पेक्टर पीजीआई आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि दुकानें फुटपाथ समेत झोपड़ियों में थी। किसी ने सिगरेट पीने के बाद फेंक दी जिससे दुकानें जलकर राख हुई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ है।
