घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत किये वितरित  

रुड़की

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्र में घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरित किए। इसके साथ ही 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी और अयोध्या जाने का भी निमंत्रण दिया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ एवं राम 5भक्तों के द्वारा शेखपुरी, नेहरू नगर, पंत विहार, गणेश विहार के कॉलोनी वासियों को अयोध्या से आए अक्षत व निमंत्रण पत्र घर-घर जाकर वितरित करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी नागरिकों से अपील की की 22 जनवरी के दिन अपने घर में दीपावली जैसा पर्व दीप जलाकर मनाए क्योंकि 500 वर्षों बाद भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर का जो निर्माण हो रहा है। वह अपने आप में एक इतिहास है। इस अवसर पर नामित पार्षद अमित प्रजापति, हेमंत कुमार मदन सिंह, कुलदीप सिंह, अंकुश कुमार, विनीत कुमार, विकल कुमार, राजवीर सिंह, पूर्वक सिंह, अनंत सिंह, नितिन चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *