‘महोत्सव में हुआ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग’

रुद्रपुर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने भाजपा के नारी वंदन शक्ति वंदन महोत्सव को नौटंकी करार दिया है। उनका कहना है कि महोत्सव के नाम पर सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया। गुरुवार को यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा महिलाओं को गुमराह करके वोट हथियाना चाहती है। कहा कि जो सरकार उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला सकती, उसे महिलाओं से वोट मांगने का अधिकार नहीं है। कहा ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि भाजपा के राजनैतिक कार्यक्रम को प्रशासन आयोजित करवा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *