सड़क हादसे में डॉक्टर दंपति समेत चार घायल

काशीपुर। शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल के डॉक्टर समेत चार लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। डॉक्टर की पत्नी व उनके दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल के डॉ. गुरपाल सहोता अपनी पत्नी जगदीप कौर तथा दोस्त आईलेट्स संचालक प्रभपाल सिंह व दोस्त की पत्नी तनवीर कौर के साथ कार से अफजलगढ़ जा रहे थे। जसपुर के आगे धर्मपुर कट के पास हाईवे पर उनकी कार किसी वाहन से तेजी से टकरा गई। हादसे चारों लोग घायल हो गए। मौके से गुजर रही काशीपुर के एक अस्पताल की एंबुलेंस के चालक ने चारों को एंबुलेंस से काशीपुर स्थित सहोता अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. गुरुपाल सहोता ने जगदीप कौर केसर का माइनर ऑपरेशन करने के बाद जगदीप कौर व प्रभपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले ले गए। धर्मपुर चौकी पुलिस ने एहतियात के तौर पर कार को चौकी में खड़ा करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *