सुरेश गड़िया को मिला राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान  

बागेश्वर

कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया को भारतीय छात्र संसद की गवर्निंग काउंसिल की ओर से पुणे में 13वें वार्षिक राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक से नवाजा गया। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से यह पुरस्कार पाने वाले वह एकमात्र विधायक हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। विधायक गड़िया की उत्तम कार्यशैली, आम मानस तक पहुंचकर जन-जन की समस्याओं के समाधान, हर क्षेत्र में समावेशी विकास कार्यों के साथ कपकोट विधानसभा को आदर्श विधासभा की परिकल्पना को साकार करने के रूप में कार्य करने पर उनको यह सम्मान दिया गया है। मालूम हो कि पूरे देश में 4600 से करीब विधायक हैं। उसमें से नौ विधायकों को यह सम्मान दिया गया है। विधायक गड़िया उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से अकेले ऐसे विधायक हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। विधायक गड़िया ने कहा कि माताओं-बहनों, युवा साथियों बड़े-बुजुर्गों व देवतुल्य जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सभी ने विगत डेढ़ वर्ष में कपकोट विधानसभा के विकास कार्यों के साथ -साथ हर सामाजिक गतिविधियों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उन्हीं के आशीर्वाद से यह पुरस्कार उन्हें मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, विधायक प्रतिनिधि योगेश हरड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया, हरीश कोरंगा, बहादुर खाती, रमेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पूरन गड़िया, प्रभा गड़िया, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, ओम प्रकाश ऐठानी, ठाकुर सिंह गड़िया आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *