छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
रुद्रपुर। क्षेत्र के नगर व ग्रामीण अंचलों में पर्वांचल समाज के लोगों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। शक्तिफार्म के तिलियापुर, आनंदनगर, खैर भट्टी, बसगर, सुन्दरनगर, शक्तिफार्म बाजार, लौका, गोठा, कैलाशपुरी में रविवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने अर्घ्य देकर संतान की सुख शांति के लिए कामना की। यहां सुमिंदर यादव, सुशील कुमार, शिवा, अमित, राहुल सिंह, राजू सिंह, सिरजावती देवी, इंद्रा देवी,उमरावती देवी, उषा देवी, आशा देवी,लीला देवी, रेखा देवी, चंद्रावती देवी, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, गीता देवी, काजल देवी, बिमलावती देवी, मन्नू कांत, इंदु देवी, रमुनी देवी,जानकी देवी,सीता देवी,संगीता देवी,गायत्री देवी, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, किरन,अनिता देवी, रविनंदनी, मीना, कंचन, सीमा सिंह, शांति देवी, कस्तूरी देवी मौजूद रहीं।
