अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा
रुद्रपुर
ग्राम तुर्कातिसौर निवासी भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर की शाम उनका बेटा भूपेंद्र सिंह राणा सिडकुल से ड्यूटी कर वापस घर आ रहा था। पुरानी चौकी ट्रक यूनियन के पास अज्ञात वाहन ने उनके बेटे की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
