रोटरी क्लब से निर्माण कराए कमरे स्कूल को समर्पित किए
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने हैप्पी स्कूल परियोजना के तहत जीपीएस स्कूल बेलड़ा में दो कमरों का निर्माण कराया। दोनों कमरे स्कूल प्रबंधन को सौंपे गए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वीपी कालरा ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि रोटरी चले गांव की ओर के नारे को क्लब ने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने सहयोगी मनीष शेखर का भी आभार किया। विशिष्ट अतिथि सीईओ केके गुप्ता ने भी क्लब के कामों को सराहा।
