पालिकाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी

नैनीताल। बुधवार को भी नगरपालिका प्रांगण में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस मुशिकल समय में शहर के हर व्यक्ति को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद नैनीताल में पर्यटन बढ़ा है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। इस दौरान ईओ अशोक कुमार वर्मा, सभासद पुष्कर बोरा,सभासद सागर आर्य ,भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक चौनोतिया,शिवराज नेगी,जफर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *