लिग्यूम एंड थीसिल फ्लोरा ऑफ हिमालया पुस्तक का विमोचन

नैनीताल

कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बुधवार को लिग्यूम एंड थीसिल फ्लोरा ऑफ कुमाऊं, वेस्ट्रन हिमालया इंडिया पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का आमुख कुलपति प्रो. एनके जोशी तथा अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार प्रो. प्रदीप जोशी ने लिया है। इस अवसर प्रो. एनके जोशी ने कहा कि पुस्तक शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए अहम ज्ञान का भंडार है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में कुमाऊं की 522 प्रजातियां फेबेसी, सीजलपिनेसी, माइमोजेसी तथा एसटरेसी आदि का वर्णन किया गया है। कोर्बेटी प्रेस नई दिल्ली की ओर से प्रकाशित पुस्तक में 268 पृष्ठ तथा अधिकांश प्रजातियों की फोटो व स्केच चित्र दिए गए हैं। पुस्तक के संपादक आरएआरई (सीसीआरएएस) के पूर्व प्रभारी डॉ. गिरीश चंद्र जोशी, स्व. प्रो. यशपाल सिंह पंगती, डॉ. नवीन चंद्र पांडे, यूसैक देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. गजेंद्र सिंह तथा कुविवि के शोध निदेशक प्रो. ललित तिवारी हैं। इस अवसर पर प्रो. जीतराम, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. विजय कुमार, विधान चौधरी, पदम सिंह बिष्ट, मनीष जोशी, दीपक देव, पीतांबर आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *