पुण्यतिथि पर याद किए गए मुखर्जी
नैनीताल
बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लीताल विधायक कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुखर्जी के विचार हमेशा ही राष्ट्रसेवा व लोगों की सेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। विश्वकेतु वैद्य, रोहित भाटिया, सचिन, उपाध्यक्ष मो. आशिफ, लाल सिंह, मोहित भाटिया, सुरेंद्र भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, अरुण कुमार, मोहित साह व हरीश राणा आदि मौजूद रहे।
