रोडवेज कर्मचारियों की बैठक 20 को होगी

देहरादून

उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने नई बस खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मोर्चा ने 20 जनवरी को आईएसबीटी में बैठक बुलाई है। संयोजक रविनंदन कुमार ने बताया कि 26 सितंबर को कर्मचारियों की प्रबंधन के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर समझौता हुआ था, तब मोर्चा ने 10 अक्तूबर से होने वाला चक्काजाम टाल दिया था, लेकिन अभी तक जिन बिंदुओं पर समझौता हुआ था, उनका समाधान नहीं हो पाया, जिस कारण मोर्चा को फिर से आंदोलन की रणनीति तय करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *