श्रीनगर के विभिन्न स्थानों पर चला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर के विभिन्न स्थानों पर अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर स्थानीय गोला पार्क, नागेश्वर मंदिर सहित मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्रेक्षागृह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस मौके पर जय श्री राम के नारों से श्रीनगर गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *