डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
चम्पावत
डीएम नवनीत पांडेय ने पाटी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम ने पाटी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र सांगों, पनिया, कानीकोट, मूलाकोट, किमाड़ आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष तमाम समस्याएं रखी। डीएम ने मौके पर ग्रामीणों की कई समस्याओं का निराकरण किया। भ्रमण में बीडीओ सुभाष चंद्र लोहनी, मंडी परिषद के पूर्व सदस्य डीडी पांडेय, थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी, सांगों की प्रधान प्रभा पांडेय, कानीकोट के उमेद सिंह, डुंगराकोट के सुरेश चंद्र जोशी, अजित बिष्ट, गणेश दत्त पांडेय, रेखा पांडेय, हेम चन्द्र पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय, दीपक जोशी, रेखा पांडेय, विक्रम सिंह, चन्द्र बल्लभ पांडेय, सुभाष पांडेय, रतन सिंह ईश्वरी पांडेय आदि मौजूद रहे।
