पंचायत चुनाव में एक वोटर डालेगा चार वोट, दो ईवीएम मे, दो बैलेट पेपर से
ग्वालियर।
पंचायत चुनाव कब होना है इसकी अभी अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ग्वालियर के स्थानीय निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 257 सरपंच और 4316 पंच चुने जाएंगे। पंच-सरपंच के लिए वोटर बैलेट पेपर से मतदान करेगा जबकि जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के लिए ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। इस तरह एक वोटर को चार वोट डालने का अधिकार होगा। स्थानीय निर्वाचन विभाग द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पहली फुर्सत में पंच और सरपंच की जिले में संख्या क्या है यह तय कर ली है।
