यूकेडी का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश

उत्तराखंड क्रांति दल का गुस्सा रविवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू नहीं किए जाने से नाराज यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार से सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग की। रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने दुर्गा चौक जौलीग्रांट से लेकर डोईवाला तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की सरकारें रही हैं, जिन्होंने सिर्फ उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है। पिछले लंबे समय से यूकेडी उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने की मांग कर रही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग भू-कानून लागू करने से कतरा रहे हैं। जिलाध्यज केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकारें मूल निवास की बजाय स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी कर रही हैं, जिससे राज्य के मूल निवासियों को नौकरियों से वंचित रहना पड़ रहा है। इसी को लेकर यूकेडी द्वारा मूल निवास की कट ऑफ़ डेट 1950 किये जाने और हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग कर रही है। ताकि जल, जंगल, ज़मीन बचाये जाने के साथ ही उत्तराखंड के युवाओं को नौकरियों के नए अवसर भी मिल सकें। प्रदर्शन में संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार, मोहन सिंह, केंद्रपाल, रविंद्र सेमवाल, धर्मवीर गुसाईं, डॉ. करण सिंह रावत, चंद्र मोहन, यघुवीर सिंह चौहान, अनीता कोठियाल, संगीता उनियाल, रेखा मियां, विपिन रावत, दिनेश प्रसाद जोशी, राकेश सिंह, सेवक सिंह राणा, दीपक रावत, राजेंद्र रावत, भोला चमोली, मनीष रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *